झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- ग्राम भगोर के मेन रोड के तेजाजी मंदिर का ताला तोडक़र चोर दानपेटी लेकर रफुचक्कर हो गए। चोरी का पता सुबह लगा जब भक्त शिवम मालीवाड़ मंदिर में साफ सफाई करने पहुंचे उस दौरान उसने देखा तो मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा दान पात्र गायब था फिर शिवम ने फोन के माध्यम से ग्रामीणों एवं कल्याणपुरा थाना प्रभारी बघेल को सूचना दी। उसके थाना प्रभारी बघेल मौका मुआयना करने पहुंचे और अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि दान पात्र थोड़ी दूरी पर हमें मिला है जो खाली है, चोर जल्द ही पुलिस हिरासत में होगा। Post navigation आयुष विभाग के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की दवाई स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षा लेने पहुंची शिक्षिका कुर्सी पर बैठते ही हुई कवच की शिकार