उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट – ग्राम पंचायत उमरकोट की शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में आयुष विभाग ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर रखा गया जिसमे बालक बालिकाओ को नि:शुल्क दवाई एव स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। इस शिविर में 92 का पंजीयन किया गया और दवाई वितरित की गई। शिविर प्रभारी डॉ राठौड़ उमरकोट एव मुख्य मार्ग दर्शक, जिला अधिकारी आयुष विभाग डॉ रमेश भायल, सहयोजक सिसोदिया, गवली, कोमलसिग गामड़, नर्स मानु रावत, शम्भू गामड़, स्कूल प्रभारी विजेन्द्र सिंह राठौर एव समस्त स्टाफ ने सहयोग दिया। Post navigation स्टेरिंग फेल होने से बस उतरी गड्डे में, पांच यात्री घायल मंदिर में चोरों ने बोला धावा, दानपात्र लेकर हुए रफुचक्कर