झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- वंदे मातरम मित्र मंडल करवड़ क्षेत्र द्वारा मंगलवार शाम 7 बजे भारत माता की आरती सांस्कृतिक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुति बाबा सत्यनारायण मोर्य द्वारा दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश आर्य अध्यक्ष खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड मप्र शासन और अध्यक्षता प्रदेश मंत्री भाजपा पंकज जोशी करेंगे। उक्त कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, विधायक निर्मला भूरिया, थांदला विधायक कलसिंह भाबर एवं सुरेंद्र सिंह मोटापाला मौजूद रहेंगे।वंदे मातरम मित्र मंडल ाके संयोजक कृष्णपाल सिंह गंगाखेडी ने मित्र मंडल के उद्देश्य बताते हुए कहा की आने वाले समय में मंडल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में मुप्त कोचिंग, रक्त परीक्षण स्वास्थ्य परीक्षण जैसी गतिविधि संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम मित्र मंडल को तीन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। क्रमश: सारंगी, करवड़, बामनिया और यह विस्तार ग्राम केंद्र करना है। तीनों क्षेत्रों के केंद्र पर वर्ष में अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। आने वाले समय में इसको पेटलावद तहसील में विस्तारित करने की योजना है।भारत माता की आरती कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है। इस अवसर पर कार्यक्रम सरंक्षक सालीग्राम पाटीदार, सचिव रमेश पोरवाल, सह सचिव सुखराम मोरी, कसारबर्डी, सह संयोजक दुर्गादास मोटापाला, अध्यक्ष हनुमंत सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष भंवरसिंह गेहलोत, अनुराग गामड़ आदि का सराहनीय सहयोग है। कार्यक्रम स्थल हायर सेकडंरी मैदान करवड़ मंगलवार शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा। Post navigation कुपोषण के नाम पर करोड़ों खर्च फिर भी मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर : विक्रांत भूरिया भील पंचायत में हुआ विवाद, लड़की के पिता की कर ही हत्या