झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट- झाबुआ से लगे ग्राम हडमंतिया में पारिवारिक विवाद को हल करने के लिए ग्रामीण एकत्रित हुए थे, लेकिन मामला और बड़ा और विवाद का रूप ले गया जिसके बाद लड़के पक्ष ने लड़की के पिता व घरवालों पर हमला बोल दिया जिससे लड़की के पिता भूरा की मौत हो गई व दो घायल हो गया। गौरतलब है कि होली के बाद भूरा की बेटी की शादी वालसिंह के लड़के के साथ हुई थी पारिवारिक विवादों के कारण सुमी अपने पिता भूरा के यहां आ गई थी जो अपने ससुराल नहीं जा रही थी जिसे लेकर आज भील पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें विवाद हो गया विवाद में वालसिंह और उसके तीन बेटों ने मिलकर भूरा के परिवार पर हमला बोल दिया जिसमें भूरा की मौत हो गई और उसकी पत्नी व बेटी घायल हो गई जिनको जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। वही विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल हड़मतिया रवाना किया गया। Post navigation मंगलवार को बाबा सत्यनारायण मोर्य करवड़ में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की देंगे प्रस्तुतियां जैन समाज ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी