बृजेश खंडेलवाल , आम्बुआ एक और चल रही भीषण गर्मी पानी के लिये हो रही त्राही-त्राही वही आम्बुआ सहित ग्रामीण अंचलों में खराब शिकायत के बाद भी नही होता काम । आम्बुआ कस्बे सहित गांधी आश्रम हनुमान मंदिर, टेकड़ी वाली अम्बे माता मंदिर के हैंडपम्प तकरीबन 6 माह से बंद पड़ा है। भीषण गर्मी के कारण घरों के निजी बोरिंग में भी जलस्तर काफी नीचे पहुंच गया है। जिससे इंसान सहित जानवरों को पानी नहीं मिल पा रहा है। आम्बुआ में नल-जल योजना जो संचालित हो रही है वही पूर्ति का आधार बनी हुई है। गांधी आश्रम पर बोरिंग में भी पानी तकरीबन 500 फीट नीचे उतर चुका है जिसमे से एक हैंडपम्प छह माह से बिगड़ा हुआ है जिससे लोगो को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही टेकड़ी वाले, अम्बे माता मंदिर का भी हैंडपंप 6 माह से बंद पड़ा हुआ है। यही समस्या आम्बुआ कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचलो की स्थिति यही बनी हुई है। लोगों ने नवीन हैंडपम्प खनन की बात की है। मगर सुनने वाला कोई नहीं है। शासन प्रशासन विकास की बड़ी बाते कर रही है। मगर सबसे बड़ी जल समस्या की ओर किसी का ध्यान नही है। आम्बुआ मे ही आधे दर्जन हैंडपम्प बंद पड़े है जिन्हें चालू करने की आवश्यकता है। क्या कहते हैं सरपंच आम्बुआ पंचायत द्वारा कई बार पीएचई विभाग को सूचना दी गई है ।मगर कोई समाधान नहीं हो रहा है। -वर्षा रावत, सरपंच समस्या-शिकायतों का अम्बार इस समस्या से परेशान होकर जिला प्रशासन सहित सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की जा चुकी है फिर भी समस्या ज्यो के त्यो बनी हुई है। कारण जो भी हो मगर यह शासन प्रशासन की कार्यशाली पर बड़ा सवाल है। Post navigation एमबीबीएस डॉक्टर बन क्षेत्रवासियों की सेवा में जुटे डॉ.अमित शर्मा तिरूपति बालाजी यात्रा से लौटे भक्तों ने माना मुख्यमंत्री चौहान का आभार