बृजेश खंडेवाल, आम्बुआ
मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान द्वारा बुजुर्गों को धार्मिक यात्रा पर लगातार भेजने की योजना मे अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, भोपाल जिले ने भक्तों की तिरूपति यात्रा 27 मई से 1 जून तक धार्मिक यात्रा की, जिसमे करीबन 1200 बुजुर्गो सहित सहयोगी इस यात्रा का हिस्सा बने। यात्रा से वापस आने पर वरिष्ठ बुजुर्ग शंकरलाल पारीक, मनोरमा राठौड़ ने यात्रा से वापस लौटने पर बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत हम लोग तिरूपति गये थे जिसमे हमें रेल यात्रा के साथ भोजन, पानी, चाय-नाश्ता की व्यापक व्यवस्था सत्यम रेटिंग द्वारा निरंतर उत्तम सेवाएं दी गई। हम रेलवे विभाग के प्रभात तिवारी एवं केटरिंग प्रभारी एवं यात्रा प्रभारी राम शर्मा के साथ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री चौहान का इस योजना के लिये व समस्त सदस्यो को जिन्होंने इस यात्रा मे हम लोगो की सेवा की है। आभार व्यक्त करते है। साथ ही पारीक ने कहा कि यह योजना निरंतर चलती रहे,जिससे बुजुर्ग वर्ग को इसका लाभ मिलता रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *