फिरोज खान ब्यूरो चीफ अलीराजपुर अलीराजपुर जिले के ग्रामीण इलाकों के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी महसूस की जा रही है। ऐसे समय मे बरझर गांव के ही एक छात्र अमित शर्मा ने अपनी मेहनत व लगन के चलते एमबीबीएस की पढ़ाई कर ग्रामीण क्षेत्र में अपनी सेवा देने की ठानी। आज अपने ही क्षेत्र के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र बरझर में पदभार ग्रहण कर अपनी सेवा दे रहे है। चशे आजाद नगर के बरझर के अस्पताल में डॉक्टर की कमी वर्षों से महसूस की जा रही थी। ऐसे समय मे स्थानीय कन्या हाईस्कूल के शिक्षक शैलेंद्र शर्मा के बेटे ड़ॉ. अमित शर्मा ने बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय भोपाल से साढे पांच वर्ष का कोर्स कर एनएचएम के इंटरव्यू में सिलेक्शन होने के बाद विधायक माधोसिंह डावर के प्रयासों से अलीराजपुर के बरझर मे पोस्टिंग की गई। बरझर के ग्रामीण वर्षों से विधायक माधोसिंह डावर से एमबीबीएस डॉक्टर की मांग करते आ रहे थे। ऐसे में डॉ. अमित शर्मा बरझर की स्कूल में पढ़-लिखकर आज डॉक्टर के पद पर पहुंचकर शासकीय अस्पताल में गरीबों को अपनी सेवा दे रहा है। डॉ. अमित का कहना है कि जब से मैंने डॉक्टरी की पढ़ाई की थी तब से मैंने मन में सोचा था की अपनी सेवा ग्रामीण इलाके के अस्पताल में जाकर दूंगा ओर आज विधायक माधोसिंह डावर के प्रयासों से आज अपने ग्रामीणों को सेवा देने का मौका मुझे मिला है, जिसे में बखूबी में इमानदारी से निभाऊंगा। बरझर अस्पताल में पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र के सरपंच सेजल बारिया,उप सरपच हिमसिंग बारिया, वरिष्ठ हनीफ खान, सरदार खान, महेश साहू, चंदूलाल साहू, उमेश साहू, किशन लाल शर्मा, रमेश राठौड़, लक्ष्मीनारायण राठौड़, उमेश राठौड़, डायालाल पंचाल, कपिल सोनी, कान्तिलाल प्रजापत, फकीरचन्द प्रजापत, धन्नालाल प्रजापत आदि ने डॉ. अमित को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की। Post navigation लगातार तीन दिनों से हो रही दुर्घटनाओं से ग्रामीण सदमें मे भीषण गरमी में क्षेत्र के हैंडपंपों ने छोड़ा साथ, पेयजल की समस्या हुई विकराल