अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट-
पाकिस्तान की कायरता ने हमारे भारत देश के 18 बहादुर सैनिकों पाक के नापाक आतंकवादियों ने हमला कर शहीद कर दिया, जिससे भारतवासी आहत है। हम इन जवानों को सलाम कर नापाक पाकिस्तान उसके आतंकवादी व नवाज शरीफ का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त कर उस नापाक पाकिस्तान को हम भारतीय मुसलमान एक संदेश देना चाहते है कि ए पाकिस्तान तू क्या, तेरी हस्ती क्या, छिपकर वार करने वाले तेरा अंजाम बुरा होगा। तैयार रहे तू तेरा नक्शे से नाम मिटा देंगे जिससे न पाकिस्तान रहेगा न आतंकवाद। यह बात गफ्फार खान ने कही। नगर की स्थानीय जामा मस्जिद चौक पर गफ्फार खान के नेतृत्व में नगर के मुस्लिम समाज लोगों ने इकठ्ठा होकर स्थानीय बस स्टैंड पर एक रैली के रूप में पहुंचकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान व उसके सपौले आतंकवाद का पुतला जलाया गया। जिसमें मुस्लिम समाज के सैय्यद मोहसीन बाबा, मोहम्मद मास्टर, मोहम्मद हुसैन पाकीजा, युनूस भाई मकरानी, मेहबूब खान, आमीन ठेकेदार, इश्हाक मंत्री, मुजीब पेन्टर, मुश्ताक, हमीद भाई, मजीद असलम, गुलाम नजीर, सिराज तन्हा, ईमरान नवाबी, मुस्लिम महासभा के सरताज वारसी, जुबेर निजमी, शानू मकरानी समेत सभी मुसलमानों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बार-बार भारत की अस्मिता पर ठेस पहुंचाने वाले नापाक पाकिस्तान को उसी की भाषा में कड़ा जवाब जल्द दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *