झाबुआ लाइव के लिए मदरानी से हितेंद्र पंचाल की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट- गुरुवार शाम 5 बजे के करीब अपने परिवार के साथ बाइक से मदरानी से मेघनगर की ओर जा रहे युवक को टेम्पो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक दिलीप पिता चुनिया गुंडिया उनकी पत्नी निशा तथा उनके दो पुत्र तीन वर्षीय पियुष व डेढ़ वर्षीय सुमित को गंभीर चोटे आई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिलीप बाइक से मेघनगर की ओ जा रहा था तभी तेज रफ्तार से आ रहे टेम्पो चालक ने नागनवाट हनुमान मंदिर के समीप टक्कर मार दी जिससे दिलीप अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बाइक से नीचे जा गिरे और लहूलुहान हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जा रही है। काकनवानी पुलिस ने टेम्पो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। Post navigation 12 घंटे की लोकायुक्त की कार्रवाई में करोड़ों का आसामी निकला, सोसाइटी में कार्यरत सेल्समैन फतेसिंह नायक भारत के लालों को सलाम कर किया, पाकिस्तान का पुतला दहन