अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट वर्तमान में होने वाले मलेरिया रोग पर नियंत्रण करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर नानावरे एवं सिविल सर्जन प्रकाश ढोके के निर्देश पर शासन की मंशानुरूप मलेरिया की दवाइयां वितरण की जा रही है। इस बारे में आयुष डॉक्टर सविता डावर ने बताया कि मलेरिया रोग कि रोकथाम के लिए 23 से 30 सितंबर एवं 4 अक्टूबर तक मलेरिया ऑफ 200 का सेवन करवाया जाएगा। इस अभियान को पूरा करने के लिए क्षेत्र की सभी आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद ली जा रही है। कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र, गांव, फलिए में घर-घर जाकर दवाइयां हर व्यक्ति को खिलाने का काम करेंगी। इसे पूरा करने के लिए एक दिवसीय ट्रेनिंग भी दी गई है। ट्रेनिंग दल में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी बीएमओ डॉ. शुभेन्द्रसिंह, आयुष डॉ. सविता डावर, सवेसिंह, आयुष कम्पाउंडर बैरागी, बीसीएम जामेद आदि मौजूद रहेंगे। Post navigation भारत के लालों को सलाम कर किया, पाकिस्तान का पुतला दहन लोकसन्त के दर्शनार्थ जापान से आया गुरुभक्तों का दल