शालू रामसिंह मुणिया@परवलिया परवलिया काकनवानी रोड़ पर झापादरा व समीप पर दिल्ली मुम्बई भारत माला परियोजना 8लेन पर कार्य कर रही जीआर इंफ्रा कंपनी द्वारा शासन के नियम विरुद्ध पर्यावरण का भयंकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। परवलिया व पास ही झापादरा में स्टोन क्रेसर की बड़ी-बड़ी फेक्ट्रियो द्वारा रात-दिन पत्थरो की धूल से व जहरीले धुंए से परवलिया नगर व आसपास के लोग बहुत परेशान हो रहे है। सांस व अस्तमा की बीमारी के मरीजो को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से उक्त कम्पनी के सैकड़ों टन वजनी भारी वाहनों के रात दिन आवागमन से आये दिन धूल के झोंके से लोगो को धूल से एलर्जी हो रही है। परवलिया के लोगों ने जिला प्रशासन झाबुआ से उक्त स्टोन क्रेसर प्लांट को बंद कर अन्य स्थान पर स्थान्तरित करने की मांग की जा रही है। Post navigation कोरोना कर्फ्यू में भी बाज नही आ रहे व्यापारी; 3 व्यापारियों को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा; प्रकरण दर्ज .. झाबुआ-आलीराजपुर जिले के लिए सबसे दुःखद ख़बर; नही रही कांग्रेस नेता और विधायक कलावती भूरिया; राजनीतिक गलियारों में शोक ..