सलमान शैख़@ झाबुआ Live खबर एमपी के झाबुआ जिले से है। यहां कांग्रेस से जोबट विधायक और कांग्रेस की कद्दावर नेता से सुश्री कलावती भूरिया का दुःखद निधन हो गया है। वे पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हुई थी और उनका इलाज इंदौर में चल रहा था। वे वहां जिंगदी और मौत से संघर्ष कर रही थी। बीती रात उन्होंने अंतिम सांसे ली। कांग्रेस के युवक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने इस खबर की पुष्टि झाबुआ Live को की है। जनप्रतिनिधि के तौर पर उनकी सादगी, सरलता और कर्मठता अपने आप में एक मिसाल थी। जनप्रतिनिधि के तौर पर उनकी सादगी, सरलता और कर्मठता अपने आप में एक मिसाल थी। निश्चित ही उनका जाना पूरे झाबुआ-आलीराजपुर जिले सहित प्रदेश के लिए एक बड़ी क्षति है। आदिवासी अंचल को एक बड़े सदमे से कम नही है। उनकी मौत के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। Post navigation झाबुआ जिले में बढ़ती कोरोना की रफ्तार; 185 नए कोरोना के मामले आये सामने … प्रतिबंध के बावजूद भी ग्रामीण इलाकों की शादी समारोह में शामिल हो रहे सैकड़ों