अर्पित चोपड़ा, खवासा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला इकाई द्वारा आज खवासा पहुंचकर पर्युषण पर्व के दौरान तपस्या करने वाले तपस्वियों का बहुमान किया गया । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला प्रभारी सुशीला भाभर, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया ने अपनी टीम के साथ अट्ठाई की तपस्या पूर्ण करने वाले तपस्वी सुरभि सम्राट चोपड़ा ,सुमित्रा अतुल जैन, मिना सुनील मोदी के घर पहुंचकर शॉल-श्रीफल से तपस्वी का बहुमान कर तप की अनुमोदना की और तपस्वी की कुशलक्षेम पूछी। तपस्वियों के बहुमान में महिला मोर्चा की जिला मंत्री अर्चना शर्मा, मेघनगर महिला मोर्चा मण्डल की तरुणा गुप्ता, खवासा भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष मंजू पाटीदार, भाजयूमो जिला मीडिया प्रभारी जीतू सेन उपस्थित थे। Post navigation 64वीं राज्य शालेय तीरंदाजी स्पर्धा में जिले के तीरंदाजों की धूम, जबलपुर में 14 स्वर्ण, पांच रजत व 8 कास्य पदक पर जमाया कब्जा सामुदायिक भवन निर्माण के लिएह्य ग्रामीणों ने सौंपा को ज्ञापन, सरपंच ने वीडियो कॉलिंग के जरिये सीईओ को ग्रामीणों की बताई समस्या