विपुल पंचाल, झाबुआ
जबलपुर में 8 से 12 सितंबर क आयोजित 64वीं राज्य शालेय तीरंदाजी स्पर्धा में झाबुआ के तीरंदाजों ने 14 स्वर्ण, पांच रजत, 8 कास्य पदक समेत कुल 27 पदक पर कब्जा कर शानदार प्रदर्शन किया। झाबुआ के तीरंदाजों का हौसला बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन बहुउद्देशीय खेल परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने खिलाडिय़ों को दूध वितरण कर ओर परिश्रम के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया। गौरतलब है कि आज तीरंदाजी सह प्रशिक्षण केन्द्र के खिलाड़ी 14 स्वर्ण सहित 27 पदक जीतकर जबलपुर से वापस झाबुआ पहुंचे। 64वीं राष्ट्रीय शालेय तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु तेजस गुप्ता, विभोर व्यास, कैलाश मेड़ा, राहुल बारिया, अर्थव बारिया, पंकज सिंगाड़, हिंदुल मेड़ा, कुमारी सिया सिसौदिया, कु.ललिता डोडियार का चयन मप्र राज्य के दल में हुआ है। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित तीरंदाजी सह प्रशिक्षण केंद्र झाबुआ के मुख्य प्रशिक्षक जयंतीलाल परमार व सहायक प्रशिक्षक जेवेंद्र बोराडे से खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कलेक्टर आशीष सक्सेना, एसपी महेशचंद्र जैन, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी एवं जिला क्रीड़ा प्रभारी ने बधाई देकर खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *