लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया ग्राम रायपुरिया के राजगढ़ मार्ग पर खेड़ा देवी (हनुमान मंदिर) स्थित है जिसमे त्योहार पर कई समाज के लोग एकत्रित होकर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन करते है खुली पड़ी जमीन पर गर्मी और बरसात के समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आज पंचायत जाकर सरपंच सुखराम मेड़ा को सामुदायिक भवन बनाने के लिए आवेदन दिया ग्रामीणों के आवेदन के बाद सरपंच सुखराम मेड़ा ने तुरंत व्हाटसअप के जरिए पेटलावद सीईओ एमके घनघोरिया को वीडियो कॉलिंक की ओर ग्रामीणों की समस्या बताई और ग्रामीणों से वीडियो कॉल के जरिये सीईओ से बात भी करवाई जिस पर सीईओ ने कहा कि ग्रामीणों के आवेदन ओर पंचायत द्वारा ठहराव प्रस्ताव कर आवश्यक अगली कार्रवाही कर उनके कार्यलाय में भेजने की बात की उन्होंने कहा कि वो इस विषय पर आगे बात कर जल्द से जल्द सामुदायिक भवन बनाने के लिए प्रयास करेंगे। Post navigation भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया व जिला प्रभारी सुशीला भाबर ने तपस्वियों का किया बहुमान जयस प्रमुख डॉ. हीरालाल अलावा का बयान 2 अक्टूबर को जयस के 80 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान