महिला ने ससुराल पक्ष खिलाफ थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से एमके गोयल की रिपोर्ट- नगर रविवार को एक महिला द्वारा अपने ही मामा ससुर पर साड़ी खींचने और मारपीट करने का आरोप लगाया। फरियादी ने राणापुर थाने में आकर बताया कि 11 साल पूर्व शादी राणापुर मेरी सचिन पिता शांतिलाल राठौड़ के साथ हुई थी। हमारा झगड़ा चल रहा था जिसके कारण मे चार वर्षों से अपने मायके झाबुआ में रह रही थी। मेरे बच्चे भी बड़े हो गये है। रविवार को माताजी पूजन करने अपने बच्चों के साथ राणापुर आई तो मेरा देवर संजू राठौड़, काका ससुर नरसिंह राठौड़, सास कचंनबाई राठौड़, पति सचिन ने कहा तू यहा क्यों आई है? यह कर मेरे साथ धक्का मुक्की करने लगे। इतने में मेरा मामा ससुर राधाकृष्ण राठौड़ आए और मेरे साथ खींचातानी करने लगे। साड़ी खींच गई। घर से बाहर निकाल दिया गया। Post navigation एक साथ तीन घरों के ताले तोड़े, 20 हजार रुपए नकदी ले जाने में कामयाब रहे चोर प्राकृतिक आपदा में नुकसानी तीन से बढ़ाकर 10,000/- करने पर सीएम चौहान का माना आभार