अलीराजपुर लाइव के लिए आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर में चार दिनों के अंतराल में चोरी की हुई दूसरी वारदात ने नागरिकों में दहशत फैला दी। शनिवार-रविवार की रात में चोरों ने बस स्टैंड से कुछ दुरी पर दाहोद-अलीराजपुर मार्ग पर एक साथ तीन घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसमें से इंडेन गैस एजेंसी के सामने बद्रीलाल चौहान के की दुकान में लोहे के गेट पर लगे दो तालों के मजबूत नकुचों को तोड़कर चोरों ने गल्ले में रखी लगभग 20 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। चौहान ने बताया कि रात करीब 1 बजे में गरबे देख कर आया तब तक सब कुछ ठीक था। चोरों ने यह वारदात एक बजे के बाद की. चोर केवल गल्ले में रखी नकदी ही ले गए बाकी किराना दुकान के कोई भी सामान को चोरों ने हाथ नहीं लगाया। इसके अलावा इसी लाइन में कुछ आगे बीआरसी के लेखापाल अश्विनी कुमार माथुर के घर पर भी चोर मेनगेट का ताला तोड़ कर घुसे, चोर यहां पूरा घर उथल-पुथल कर गए। इसी के पास में सूने मकान को चोरों निशाना बनाया। मात्र चार दिनों के भीतर चोरी की यह दूसरी घटना ने नगर में दहशत फैला दी है। गौरतलब है कि नगर में इसके पूर्व हुई चोरियों का पता पुलिस आज तक नहीं लगा पाई है। Post navigation माताजी स्थापना को लेकर विवाद ; पथराव के आरोप के बीच पुलिस मोकै पर भाजपाई एल्डरमैन पर महिला ने लगाया साड़ी खींचने का आरोप