झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- गणेशोत्सव की चौतरफा धूम के बीच स्थानीय राजवाड़ा चौक मित्र मंडल द्वारा शुक्रवार को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक पंडित अनिरुद्ध मुरारी ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रोता जमकर थिरके। रात्रि करीब 9 बजे शुरू हुआ भजनों का दौर देर रात तक चलता रहा बड़ी संख्या में उपस्थित हुए श्रोताओं को राजवाड़ा चौक मित्र मंडल द्वारा खिचड़ी का स्वल्पाहार भी करवाया गया। भजन संध्या के पूर्व भजन गायक पंडित अनिरुद्ध मुरारी का राजवाड़ा चौक मित्र मंडल की ओर से जनपद पंचायत थांदला के उपाध्यक्ष राजेंद्र भगत एवं खवासा ग्राम पंचायत सरपंच रमेश बारिया द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। Post navigation पीपली चौराहे की भजन संध्या में विजय चौहान देंगे धार्मिक भजनों की प्रस्तुति गणपति जी की आरती में जुट रहे हजारों भक्तजन