kkझाबुआ लाइव के लिए काकनवानी से राहुल पंचाल की रिपोर्ट-
नवयुवक मित्र मंडल द्वारा हर साल की तरह इस साल भी गणेश उत्सव बढ़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। रोजाना प्रथम देवता श्री गणपति जी की आरती विधि विधान मंत्रोच्चार के साथ की जा रही है। आरती में गांव के अधिक से अधिक भक्त शामिल हो रहे हैं एवं छोटे बच्चे द्वारा रात्रिकालीन प्रतियोगिता एवं क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया जा रहा है। नवयुवक मित्र मंडल के द्वारा सजाई गई पर्वत के रूप झांकी हर किसी को आकर्षित कर रही है। अनंत चौदस के दिन गणपतिजी की विशेष झांकी सजाकर व विशेष ड्रम सेट बजाकर बढ़े उत्साह के साथ गणेशजी को विदाई दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *