झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट- शनिवार की रात को वीर तेजाजी की गाथा व भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान ग्रामीण कलाकारों ने वीर तेजाजी से ओतप्रोत नाटक को प्रस्तुत किया जिसके देखने के लिए आसपास के ग्रामों से सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हुए। भजन के साथ प्रस्तुत किए गए नाटक को देखकर समाजजन अभिभूत हो गए। मंदिर के सेवक शंकरलाल चौधरी, विजयसिंह ठाकुर, आनंदी पटेल, मोहन भूरिया, मोहन, जवरसिंह भगत का सहयोग सराहनीय रहा। इस दौरान उमरकोट पुलिस चौकी प्रभारी एलएस परमार, प्रआर जोशी, ज्ञानबहादुर सिंह, शोभाराम समेत पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। Post navigation 8 वर्षीय बालिका की लाश कुएं में मिलने पर उमरकोट में सनसनी वीर तेजाजी महाराज की दशमी में निकली शोभायात्रा