झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़़ की रिपोर्ट- वीर तेजाजी दशमी रविवार को धूमधाम से मनाई गई। नगर में पम्पावती नदी के किनारे सत्यवीर तेजाजी मंदिर पर दो दिनी कार्यक्रम में बुधवार को रात्रि में जागरण हुआ व तेजाजी महाराज के नाटक का भी आयोजन किया गया। तेजाजी मंदिर से निकलीशोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण के बाद वापस मंदिर पहुंची। उसके बाद महाराज का अभिषेक, निशान चढाना, महाभोग एवं सांप के काटने पर बांधी गई ताती तोडऩे का कार्य हुआ। बैंडबाजे के साथ निकली शोभायात्रा में तेजाजी की झांकी एवं भजन मंडली शामिल थी। धार्मिक गीतों पर युवा झूम रहे थे, यात्रा में महिलाएं भी शामिल थी। हजारों ग्रामीणों व नगरवासियों ने तेजाजी महाराज के मंदिर पर पहुंचकर दर्शन लाभ लिए। देर शाम तक भक्तों की भारी भीड लगी रही। मंदिर पर व्यवस्था की कमान तेजाजी मंडल के सदस्यों ने संभाल रखी थी। प्रशासन की ओर से भी पूरी व्यवस्था की गई। Post navigation पेटलावद ब्लास्ट का जख्म एक साल बाद भी हरा, पीडि़त परिवारों की नहीं हो रही सुनवाई तेजादशमी पर ढोल-ढमाकों के साथ निकाला काकनवानी-मदरानी में जुलूस