मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ में 24 फरवरी को आदिवासी लोक संस्कृति पर्व भगोरिया मेले का आयोजन किया जा रहा है यह इस क्षेत्र का प्रथम भगोरिया है, उसमें भाग लेने हेतु ग्रामीणों ने एक दिन पूर्व बाजार में जम कर खरीदारी करने से व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है। होलिका दहन पूर्व लगभग एक सप्ताह तक साप्ताहिक हाट बाजार के दिन आदिवासी लोक संस्कृति पर्व भगोरिया मेले के आयोजन होते हैं, इस वर्ष आम्बुआ में कल मंगलवार से इसका श्री गणेश हो रहा है, भगौरिया मेले में आदिवासी वर्ग के सभी छोटे बड़े उत्साह से भाग लेते हैं , जिसके लिए कपड़े जूते चप्पल तथा सौंदर्य प्रसाधन सामग्री खरीदी जाती है, आज आम्बुआ में बाहर से आए तथा स्थानीय व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजाई तथा जम कर धंधा किया , ग्रामीण युवाओं तथा युवतियों ने कपड़े चप्पल जूते के अलावा युवतियों ने सजने संवरने के लिए सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की जमकर खरीददारी की जिसका उपयोग वे कल 24 फरवरी को भगौरिया मेले में करेंगी। Post navigation आखिर नूरी बाई भी हार गई जिंदगी की जंग आदिवासी संस्कृति पर्व भगोरिया पर्व शांति पूर्वक संपन्न