मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्राम अडवाडा में पिछले हफ्ते एक महिला द्वारा अपने तीन बच्चों को कीटनाशक दवा चाय में पिला कर तथा स्वयं भी पी कर अस्पताल में जीवन मौत के बीच संघर्ष करने वाली भी आखिर दम तोड गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार विगत 13 फरवरी को समीप ग्राम अडवाडा निवासी मुकेश भिलाला जो कि गुजरात मजदूरी करने गया था कि पत्नी नूरी बाई उम्र 30 वर्ष ने अज्ञात कारणों से चाय में कीटनाशक मिला कर पहले अपने तीन बच्चों क्रमशः सावित्री (7) तथा कार्तिक (5) एवं दिव्या (3) को पिलाई तथा बाद में स्वयं ने भी पी ली थी जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर तीनों मासूमों की मौत हो गई जिनका सामूहिक अंतिम संस्कार 14 फरवरी को किया गया था, जबकि उनकी मां नूरी बाई 30 वर्ष पति मुकेश को दाहोद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर 9 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझते रह कर 21 फरवरी की रात उसने भी दम तोड दिया, जिसका शव परीक्षण दाहोद में आम्बुआ पुलिस अधिकारी आदि के समक्ष किया गया तथा अंतिम संस्कार हेतु शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उक्त घटना क्यों घटी इसका खुलासा नहीं हो सका क्योंकि महिला होश में नहीं आई थी जिस कारण उसके बयान नहीं हो सके और घटना के कारण उसके साथ ही चले गये। Post navigation पुलिस थाना प्रांगण में हुई शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा भगाेरिया के एक दिन पूर्व जमकर हुई कपड़े एवं सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी