झाबुआ लाइव के लिए मदरानी से हितेन्द्र पंचाल की रिपोर्ट- काकनवानी मे भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर पंचाल समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमे नन्हे मुन्ने बच्चों काकनवानी सिधेश्वर महादेव मंदिर में रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चो ने अपनी अपनी कलाकारी साथ रंगारंग प्रस्तुतियां की और बच्चों की प्रस्तुतियां शानदार रही जिसमें ग्रामवासियों ने प्रस्तुतियां खूब सराहा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने विशेष अतिथि संजय भाबर, बाबू निनामा, प्रवीण पंचाल, राहुल पंचाल, मेहुल पंचाल, मिनल ढाढम, रादू बारिया,हितेश अग्रवाल समेत सैकड़ों युवा मौजूद थे। विशेष तौर पर कार्यक्रम का संचालन जय पंचाल, दृष्टि पंचाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आभार भूमि, जगदीश पंचाल ने माना। Post navigation नवीन पाठक होंगे झाबुआ कोतवाली के नए थाना प्रभारी नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक के मैनेजर से लूट की वारदात, मारा फालिया