झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक उमरकोट के ब्रांच मैनेजर हरिया हटीला के साथ अज्ञात लुटेरों ने दिन-दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है मैनेजर हरिया अपने एक साथी के साथ बाइक से जा रहे थे तभी उमरकोट-पालेडी मार्ग पर लुटेरों ने फालिया की नोंक पर वारदात की। इस वारदात में लुटेरों जो थैला नकदी का थैला समझकर ले गए उसमें कैश नहीं था लेकिन महत्वपूर्ण वसूली के दस्तावेज थे। साथ ही एक मोबाइल भी बदमाश ले गए है, उनके पैर पर फालिया भी मारा गया है जो ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाया । एसपी महेशचंद्र जैन ने घटना की पुष्टि की है तथा कहाँ कि बदमाशो की सर्चिंग शुरु की गयी है Post navigation पत्रिका बांटने निकले दंपत्ति पर तीन बदमाशों ने किए फायर, मची अफरा-तफरी अनाज व्यापारी से रुपयों का बैग छीनते आरोपी को पकडक़र किया पुलिस के हवाले