झाबुआ लाइव के लिए दाहोद से राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट- दाहोद शहर के अंबिका नगर में अपने नए निर्माण किये मकान के उद्घाटन की पत्रिका बांटने एक्टिवा से निकले दम्पति पर बाइक पर आए तीन बदमाशों ने बंदूक से फायरिंग और भाग निकले। इसके बाद अंबिका नगर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पंचमहाल जिले के संतरामपुर तहसील में पशुधन निरीक्षक के पद पर कार्यरत किरण कुमार निसरता झालोद तहसील के कदवाल के मूल निवासी और अभी साईंधाम सोसाइटी मे रहने वाले अपने नये निर्माण किए मकान के उद्घाटन की पत्रिका बांटने अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा से अंबिका नगर से गुजर रहे थे तभी अंधेरे का लाभ लेकर बाइक पर आए तीन बदमाशों ने फायरिंग की और रफुचक्कर हो गए। इस घटना की जानकारी दाहोद पुलिस को मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, लोकल क्राइम ब्रांच सहित पुलिस का काफिला घटनास्थल पर पहुंच गया और पहले भी 2 बार किरण निसरता पर फायरिंग में बचे किरण निसरता पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस जांच में जुटी है। Post navigation 2018 में सत्ता में अगर आए तो पांचवी व छटी अनुसूचित लागू करेगी कांग्रेस : दीपक बावरिया नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक के मैनेजर से लूट की वारदात, मारा फालिया