सलमान शैख़@ झाबुआ Live आज एक बार फिर ग्राम बावड़ी के किसानों ने बरबेट- बावड़ी रोड को जाम कर दिया। कारण वही माही नहर पर पुल निर्माण ना होना।लगातार मांगो के बाद भी किसानों की इस समस्या का निराकरण नहीं हो रहा था क्योंकि अभी माही नहर शुरू होने वाली है, जिसके चलते नहर में पानी जाएगा, ऐसे में लगातार हादसे की आशंका बन रही है। आज सुबह भी जब एक किसान उसी अधूरे पुल से गुजर रहा था तो उसकी बेलगाड़ी वही फस गई इसके बाद आक्रोशित किसानों ने इकट्ठा होकर बावड़ी-बरवेट रोड को जाम कर दिया है। हालांकि अभी तक माही विभाग या प्रशासन का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है, जिसके चलते किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों का कहना है कि जब पिछली बार चक्काजाम किया था तो प्रशासन ने लिखित में आश्वासन दिया था कि 15 दिन के भीतर पुल निर्माण हो जाएगा, लेकिन 5 माह बीतने के बाद भी पुल नही बन पाया। किसानों की मांग है की इस अधूरे पुल को तत्काल पूर्ण किया जाए नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। Post navigation आदिवासी परिवार के युवाओ ने गांव-गांव मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती … यह कैसा मूल्यांकन; बीए तृतीय वर्ष में समाजशास्त्र में विद्यार्थियों को मिले 1,2 व 5 अंक; DAVV की लापरवाही आई सामने …