पेटलावद। पेटलावद तहसील के गांव गांव आदिवासी परिवार के युवाओं, बुजुर्गों, माताओं ने झारखंड राज्य में 15 नवंबर 1875 को एक साधारण आदिवासी समाज में जन्मे क्रांतिसूर्य धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा बिरसा मुंडा की 145 वी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई। जिसमें भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन वृतांत उनका अंग्रेजी हुकूमत को जमीदारी व राजस्व व्यवस्था, जल, जंगल, जमीन के लिए आजीवन किए गए संघर्ष के बारे में समाजजनों को अवगत करवाया गया। इस अवसर पर पेटलावद तहसील के गांव नाहरपुरा, खोरिया, बड़ा बोलासा, झोंसर, केसरपुरा, करडावद, रामगढ़ छायन पश्चिम, बोरपारा रुणजी, गुणावद, हमीरगढ़, सलूनीया, देवली बेकलदा, बनी, झकनावदा, धनपुरा आदि गांव में बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर परंपरागत पूजा कर देश में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रार्थना की।साथ ही ग्राम हमीरगढ़ में बड़ी रैली धूमधाम से निकाली गई जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने परंपरागत वेशभूषा में थिरकते नजर आए। इस प्रकार भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को ग्रामीण स्तर पर पहुंचाने का कार्य आदिवासी परिवार के युवाओं ने किया। Post navigation सोशल मीडिया की सकारात्मकता; दिव्यांग हुआ ट्राइसिकल पाकर खुश … बड़ी खबर: किसानों ने बावड़ी-बरवेट मार्ग किया जाम; यह है बड़ा कारण …