गौरव कटकानी@ कालीदेवी अब से थोड़ी देर पहले अवैध रूप से ले जा रहे अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप को पकड़ने में कालीदेवी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। मुखबिर की सूचना पर वाहन (mp 09 gg 9790) में कालीदेवी कल्याणपुरा की तरफ से आ रही पिकअप वाहन में सब्जी के नीचे एमडी की 43 पेटी , मैजिक मोमेंट की 5 पेटी ओर प्रेसीडेंट 5000 बियर की 78 पेटी अवैध कुल 126 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त कर कालीदेवी थाने लाया गया आगे कार्यवाही जारी । शराब की कीमत लाखो में आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी सुरेश पिता नारायण मोची निवासी ग्राम उमरिया जोगर महू (इंदौर) और प्रकाश पिता रतन सिंह निवासी कोकवाद कालीदेवी को हिरासत में लिया है। इस कार्यवाहही में थाना प्रभारी श्री सुरेंद्र सिंह गाड़रिया , उ. नि अशफाक खान , प्रधान आरक्षक प्रवीण पाल ,प्रधान आरक्षक ज्ञानबाहदूर , आरक्षक दिलीप डावर , आरक्षक राजू , आरक्षक गणेश, चालक कैलाश का सहयोग रहा। Post navigation कुरीति उन्मूलन, नारी जागरण, पर्यावरण जागरण के उद्देश्य को लेकर 45 घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न ठाकुर जोरावर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन एवं श्रद्धांजलि सभा