लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदलारोड़ अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार के मार्गदर्शन में ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ अंतर्गत प्रज्ञा पीठ नौगांवा द्वारा थांदलारोड, उदयगढ़ में नशा उन्मूलन, कुरीति उन्मूलन, नारी जागरण, पर्यावरण जागरण के उद्देश्य को लेकर 45 घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न कराए गए। इन यज्ञों में भागीदारी करने वाले साधकों द्वारा नियमित गायत्री मंत्र जाप, साप्ताहिक साधना, मांस मदिरा का त्याग के संकल्प दिलाए गए। इस अवसर पर प्रज्ञा पीठ द्वारा थांदलारोड, उदयगढ़ के 45 घरों में देव स्थापना भी की गई, इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में नानालाल अमलियार, मांगीलाल बसोड़, जोखला परमार खीमा भाई, गोपाल खपेड़ मीठिया, अंतरसिंह रावत, सोहनलाल परमार की सक्रिय भूमिका रही। इस कार्यक्रम को संपन्न कराने हेतु याज्ञिक थांदला, पेटलावद, अनास (गुजरात) झाबुआ, सारंगी, खवासा, रायपुरिया, परवलिया आदि के एस. एल. पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार, महेंद्र, बापू, जीवन भट्ट, हेमंत शुक्ला, शांतिलाल व्यास, केलाश कहार, कमलेश वास्केल, विनोद जायसवाल, कमल वर्मा, प्रेमलता शुक्ला, किरण निगम आदि यज्ञ आचार्य का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। Post navigation सूर्य क्रांतिवीर बिरसा मुंडा की जयंती को जिलेभर में मनाए जाने हेतु बैठक आयोजित बड़ी खबर: अवैध शराब का इस तरह हो रहा था परिवहन, पुलिस ने धरदबोचा…