RITESH GUPTA, THANDLA थांदला – क्षेत्रीय सांसद व पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया की सहमति से व जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया,युवा नेता व सांसद प्रतिनिधि डॉ विक्रांत भूरिया,लोकसभा युकां अध्यक्ष आशिष भूरिया ,व वरिष्ठ पदाधिकारी की अनुशंसा पर रेशम मानसिह डामोर को अध्यक्ष ब्लॉक युवक कांग्रेस व कमलेश सोनी को शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष के पदो के लिए नियुक्त किया गया । इनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ता मे हर्ष व खुशी की लहर है। इस अवसर पर युवा नेता व सांसद प्रतिनिधि विक्रांत भूरिया ने कहा संगठन से ही शक्ति मिलती है , लोकसभा उपचुनाव के दौरान युवक कांग्रेस की मेहनत के बल पर ही कांग्रेस को चुनाव मे जीत हासिल हुई थी । आमजन के हितो के लिए युवक कांग्रेस संगठन ने जनता के हितो के लिए लड़ाई लड़ी है, संगठन को ओर अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से ही आज उक्त पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है । जब हम किसी पद पर नियुक्त होते है तो जनता के प्रति हमारी जवाबदारी ओर अधिक बड़ जाती है । ओर ऐसी ही अपेक्षा हम सब करते है । उक्त नियुक्ति पर पूर्व विधायक वीरसिह भूरिया, रतनसिह भाबोर, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, वरिष्ठ नेता गुरुप्रसाद अरोरा, नारायण भट्ट, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश डामोर, युवा नेता जसवंत भाबोर, पार्षद नेताप्रतिपक्ष अक्षय भट्ट,गौरव सक्सेना, मनीष बधेल किशोर खड़िया,सांसद प्रतिनिधि आनंद चौहान, गुलामकादर खाॅन, कादर शेख,सुधीर भाबोर , बबलू कटारा , विनय भाबोर श्रीमंत अरोरा , महेन्द्र नागर,आदि ने नियुक्ति होने पर बधाई व शुभकामनाये दी। उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने दी। Post navigation चांदी के रथ में निकाली भगवान महावीर की शोभायात्रा हाटकेश्वर महादेव जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा