झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- महावीर जयंती के अवसर दिगंबर जैन समाज द्वारा भागवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली गई। चांदी के रथ पर शोभायमान भगवान महावीर की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा स्थानीय दिगम्बर जैन समाज मंदिर से प्रांरभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ पुन: दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचा, जिसमें युवक युवतियों द्वारा गरबा रास का आनंद लिया। मंदिर पहुंच कर महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन किया गया। अवसर पर दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष अभय मेहता, बाबुलाल भीमावत, कांतिलाल मेहता, विजय भिमावत, महावीर मेहता, अनूप मिंडा, प्रकाश मेहता, मनोज बोबरा, अल्पेश बोबरा, राजेन्द्र पिंडारमा समेत समाज के वरिष्ठ व महिलाएं मौजूद थी। Post navigation हाथों में खजूर की डालियां लेर पाम संडे भक्तिभाव से मनाया ब्लॉक व शहर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के पदो पर नियुक्ति