झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नागर समाज थांदला द्वारा कुलदेवता भगवान हाटकेश्वर महादेव के जन्मोत्सव अन्तर्गत शोभायात्रा स्थानीय हाटकेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई जिसमें समाज के सभी सदस्य निर्धारित वेशभूषा में शामिल हुए। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया एवं हाटकेश्वर महादेव की आरती उतारी गई। शोभायात्रा पुनरू मंदिर पहुंची जहां भगवान की महाआरती की गई जिसका लाभ मनोज कृष्णकांत नागर द्वारा लिया गया एवं चंवर उड़ाने का लाभ श्री जितेंद्र कोठारी द्वारा लिया गया। इसके पूर्व मंदिर पर भगवान का महाभिषेक किया गया जिसका लाभ ओमप्रकाश नागर एवं महेश मोहनलाल नागर द्वारा लिया गया। शाम को महाप्रसादी का आयोजन किया गया। अवसर पर हाटकेश्वर का आकर्षिक श्रंगार किया गया, शयन आरती पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। अवसर नागर समाज समाजजनों ने उपस्थिति होकर धर्म लाभ लिया। Post navigation ब्लॉक व शहर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के पदो पर नियुक्ति छह सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर उतरे पटवारी