भजनों पर झूमते हुए समाजजन. झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- “छम छम नाजे वीर हनुमाना, मोहन आओ तो सही गिरधर आओ तो सही” जैसे भजनों पर नाचते गाते हुए ब्राम्हण समाज ने अन्नकूट महोत्सव मनाया। ब्राम्हण समाज पेटलावद द्वारा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन रविवार को स्थानीय गायत्री मंदिर पर रखा गया, जिसमें भजनों का आयोजन भी रखा गया, जिसमें समाजजनों ने भजनों के साथ नाचते गाते हुए भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया साथ ही पूरे समाज ने प्रसादी ग्रहण की। अन्नकूट का शुभारंभ रविवार को सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें भजनों के साथ साथ हनुमान चालीसा और गायत्री चालीसा का पाठ भी किया गया। इसके पश्चात महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समाजजनों ने मिलकर आरती का लाभ लिया. Post navigation जल उपभोक्ता संस्था के चुनाव में 16 निर्विरोध 1 पर निर्वाचन खट्टाली बैंक में 500-1000 रुपए के नोट बदलवाने लगी ग्रामीणो की भीड़