अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ीखट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- ग्राम बड़ी खटटाली में आज रविवार को दिनभर स्थानीय धार-झाबुआ ग्रामीण बैंक में नोट बदलवाने वालो की भारी भीड़ देखी गई। बैंक मैनेजर सीएस डावर ने बताया कि आज दिनभर लगभग 10 लाख से अधिक का आदान प्रदान हुआ। बैंक मै ग्रामीण आदिवासी सुबह से शाम को 6.30 बजे तक लाइन में खड़े दिखाई दिए, जिसमे बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल थे। पुलिस प्रशासन की ओर से एएसएफ एचसी मनोज राय निरंतर सक्रिय दिखाई दिए। साथ ही हिम्मत सिंह देवड़ा एवं रमेश राठौड़ दोनों बैंक कर्मचारी भी काफी सक्रियता से कार्य करते देखे गए। Post navigation ब्राम्हण समाज ने मनाया अन्नकूट महोत्सव गुजरात से आकर ग्रामीण पेटलावद में एक्सचेंज करवा रहे हैं नोट