झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- ब्राम्हण समाज के आराध्य देव भगवान परशुरामजी की जन्मस्थली पर नगर से ब्राम्हण युवक मंडल के तत्वाधान में एक दल क्षेत्र की पंच नदियों का जल लेकर पहुंचा, जहां भगवान परशुरामजी और भगवान शंकर का जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर समाज के 51 सदस्य पहुंचे, जहां पर सदस्यों ने ब्रम्हकुंड में स्नान का भी लाभ लिया साथ ही पंच मुखी हनुमान मंदिर जानापाव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ भी किया। सुंदरकांड के दरमियान नवयुवकों ने भजनों पर नृत्य कर माहौल को धर्ममय किया और आयोजन का भरपूर आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के साथ साथ पालीवाल परिवार का भरपूर सहयोग रहा। Post navigation आराधना में तप त्याग द्वारा आत्मशुद्धि के प्रयास करो : मुक्तिप्रभा मसा पोस्ट ऑफिस घोटाले की फरार आशादेवी का मकान पर चस्पा किया कुर्की करने का नोटिस