दुकान पर नोटिस जस्पा करते पुलिस टीम।दुकान पर नोटिस जस्पा करते पुलिस टीम।

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पोस्ट आफिस घोटाले में फरार वारंटी आशादेवी मोन्नत पति श्रेणीकलाल मोन्नत के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 82 की उद्घघोषणा के तहत कुर्की का नोटिस पुलिस के द्वारा महावीर कालोनी स्थित मकान और गणपती चौक स्थित नगर परिषद वाली दुकान पर नोटिस चस्पा किया गया। इस मौके पर पीडि़त परिजन भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सात लोगों की रिपोर्ट पर उक्त कार्रवाई की गई। पीडि़तों में अनिल पाठक,सुरेश भंडारी, महेश, राजेंद्र दवे उपस्थित थे। पुलिस प्रशासन की ओर से एमएल भाटी सहित टीम मौके पर पहुंची थी, जिसके तहत पुलिस ने 5 अक्टूम्बर तक का समय दिया गया है। कुर्की के नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि आरोपी फरार है। यदि 5 अक्टूबर तक कोर्ट के सामने प्रस्तुत नहीं हुए तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *