गगन पंचाल, कल्याणपुरा मध्यप्रदेश पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध अभियान ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विनीत जैन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पेटलावद बबिता बामनिया के मार्गदर्शन में कल्याणपुरा थाना प्रभारी केएल डांगी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी अन्तरवेलिया जयवीर चौहान को मुखबिर की सूचना मिली की एक आरोपी ब्राउन शुगर लेकर आ रहा है। इस पर ग्राम अमरपुरा झाबुआ मेघनगर रोड पुरानी कोठी से एक आरोपी अकरम पिता भुरू पहलवान आयु 20 वर्ष निवसी झाबुआ के पास से सफेद कागज में ब्राउन शुगर की दो पुडिय़ा जब्त की जिसका मूल्य एक हजार रुपए है। आरोपी अकरम के खिलाफ अपराध 252/19 धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट में अपराध कायम कर विवेचना में लिया। इस आरोपी को पकडऩे में प्रधान आरक्षक रईस खान, आर बसु भूरिया व सैनिक जसवंत की भूमिका सराहनीय रही। ) Post navigation इलाज के लिए जा रहे सरपंच व परिवार से मारपीट कर आभूषण व नकदी लूटी, क्षेत्र में भय खाद्य अधिकारियों ने व्यापारी के यहां से एक्सपायरी हो चुके सामान व तेल के डिब्बे को किया जब्त, की कार्रवाई