गगन पंचाल, कल्याणपुरा
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कल शाम को कल्याणपुरा पुराना बस स्टैंड स्थित किराना व्यपारी मुस्तफा अली बोहरा के यहां छापेमारी की जिसमे खाद्यान्न सामग्री जब्त की गई जिसमें से सुयोग कुकिंग आइल के करीब 15 पैकिंग डिब्बे डब्त किए गए। साथ ही तेल के सेंपल लिये ओर कुछ सामग्री जिसमे बेसन, पोहा पेकिंग ओर चना पेकिंग को एक्सपायरी होने से बड़ी संख्या में नष्ट करवाया। क्योंकि वो सामग्री खाने के लायक नही बची थी पैकिंग डेट से काफी पुरानी थी ओर आगे से ऐसी गलती भविष्य में न करने की हिदायत भी दी ताकि ग्राहक को शुद्ध माल मिल सके। इस पूरी कार्यवाही में लगभग 2 घंटे से भी ज्यादा का समय लगा। इस छापेमारी को फूड अधिकारी राहुल सिंह अलावा, पंकज कुमार अंचल ने व्यापारी मुस्तफा बोहरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *