अलीराजपुर लाइव के लिए चन्दशेखर आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट- स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिये बोहरा समाज ने स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच कर विधायक माधौसिंह डावर के साथ अस्पताल के आसपास गंदगी की सफाई की साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भी वितरण किए एवं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। नगर के बोहरा समाजजनों ने स्वच्छ भारत अभियान मे सफाई मे हाथ से हाथ बटाने को लेकर नगर के अस्पताल मे विधायक डावर के साथ आमील साहब, अंजुमने नजमी जमात, नजाफत कमेटी व बुरहानी गार्डस, शबाब कमेटी समेत बोहरा समाजजन बड़ी संख्या में पहुंचे। अस्पताल में मरीजों को समाजजन ने फल भी वितरण किए। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक माधौसिंह डावर ने कहा कि आज बोहरा समाज ने स्वास्थ्य केन्द्र की साफ सफाई के लिये स्वच्छ भारत अभियान में अनोखी पहल की है जो सराहनीय कार्य किया है। ऐसे अभियान मे हर समाज को आगे आकर स्वच्छ भारत अभियान मे जुडऩा चाहिए ताकी हमारा व सरकार का सपना साकार हो सके। आलीम साहब शेख मोईज भाई ने कहा कि बोहरा समाज के समाजजन ऐसे अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते है। हमारे सय्यदना साहब का भी यही कहना है, जहां अस्पताल में गरीब तबके के लोगों भर्ती हें उनका सहयोग करों। साफ सफाई व पौधारोपण जेसे कार्यो मे सहभागी बनो और समाजजन आगे आकर इस कार्य में सफलतापूर्वक कार्य को अंजाम दे रहे है। Post navigation चोरों ने घर पर धावा बोलकर दिया 30 लाख की चोरी को अंजाम उत्कृष्ट विद्यालय में अध्ययन आईटी व इलेक्ट्रिकल के विद्यार्थियों ने जानी तकनीक