अलीराजपुर लाइव के लिए आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट नगर के दाहोद रोड पर रहने वाली जेना गहड़वाल के मकान में गुरुवार शुक्रवार की रात के दौरान चोरो ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरो ने सुश्री जेना के घर से 1 लाख नकदी एवं सोना चांदी के जेवर सहित करीब 30 लाख का माल साफ कर दिया। इसमे अचरज की बात ये रही कि गुरुवार की रात हुई चोरी गए सामान की जानकारी शुक्रवार शाम 5 बजे तक थाना प्रभारी पत्रकारों को नही दे सके। उलेखनीय है कि चार पांच दिन पहले ही दाहोद रोड पर सुश्री जेना के घर के पास चोरो ने एक मकान पर धावा बोल वहा से 75 हजार का माल नगदी सहित चुरा लिया था। वो चोर अभी पुलिस पकड़ से बाहर है और 5 दिन के भीतर जेना के घर लाखो रुपये की चोरी ने सबकी नींद उड़ा दी है। Post navigation ड़ुड़वे को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह मे मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित भाजपा हारी उपाध्यक्ष चुनाव, व्यक्तिगत महत्वकांक्षा ने पार्टी को रखा ताक पर