मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ 1 अप्रैल बुधवार शाम को बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब बुधवार शाम को आम्बुआ पहुंचे आलीराजपुर जिले में कुछ ही दिनों के प्रवास पर रहेंगे। धर्मगुरु के नगर आगमन पर उनका दीदार करने के लिए समाज जनों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने कतार में खड़े होकर अपने आकामौला के दर्शन का लाभ लिया। बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब बुधवार को बरझर से कार द्वारा सड़क मार्ग से आम्बुआ पहुंचे। आम्बुआ आगमन पर उनका मार्ग पर समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के स्काउट बैंड से जहां उनका स्वागत हुआ, वहीं समाजजनों ने कतार में खड़े होकर धर्मगुरु डॉ. सैयदना साहब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विशेष बातें रही कि पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था बुरहानी व टीकेएम गार्डों द्वारा संभाली गई। Post navigation गौरी शाह बाबा का उर्स संपन्न, चादर पेश कर अमन-चैन की दुआ मांगी श्री राम भक्त हनुमान की जयंती धूमधाम से मनाई, पूजा अर्चना के साथ भंडारा भी हुआ