परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण करते हुए एसडीएम सीएस सोलंकी.

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से प्रारंभ हो गई है। पेटलावद क्षेत्र में 1 दर्जन स्थानों पर 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गई है. एसडीएम सीएस सोलंकी ने बुधवार को सुबह रायपुरिया सहित क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा सेंटरों का दौर कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा बुधवार को विशेष सख्ती के साथ निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई। शासकीय बालक विद्यालय परीक्षा केंद्र में 130 परीक्षार्थियों में से 129 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें 86 नियमित छात्र, 43 स्वाध्यायी छात्र है। दूल्हा बने कृषि संकाय के छात्र राकेश भूरा सिंगाड़ ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा केंद्राध्यक्ष मूलचंद गुप्ता व सहायक केंद्राध्यक्ष शैलेद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि परीक्षा केंद्र में नकल रोकने के शासन के निर्देशानुसार पर्यवेक्षकों के मोबाइल, छात्रों के मोबाइल, जूते-चप्पल तक बाहर रखवाएं। परीक्षा केंद्र पर करवड़ चौकी अधिकारी फलोद सिंह भदौरिया सहित एक पुलिस जवान की सतत निगरानी में परीक्षा ली जा रही है। एसडीएम सीएस सोलंकी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और निर्देश दिए की जिन परीक्षा केंद्रों पर प्रकाश की व्यवस्था कम है वहां प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए और बच्चों को परीक्षा केंद्र पर पानी भी पिलाया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *