नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk शहर के एक इलाके के निवासरत एक 14 वर्षीय किशोर पर कल झाबुआ कोतवाली में यौन हिंसा एवं छेड़छाड़ के आरोप में धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, मामला दरअसल ये है कि शहर के कि इलाके में रहने वाले किशोर के पड़ोस में एक 5 वर्षीय बच्ची निवास करती है जिसे उक्त किशोर विगत तीन दिन पहले खेलने एवं बॉल देने के बहाने से अपने घर पर ले गया एवं बच्ची के साथ गलत हरकत एवं यौन हिंसा की, घटना के दो-तीन दिन बाद जब बच्ची के द्वारा अपने घर पर बताया और कल शनिवार को झाबुआ कोतवाली में उक्त किशोर के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, फिलहाल युवक पुलिस हिरासत में है कल युवक को बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा । 14 वर्षी नाबालिक किशोर पर यौन हिंसा एवं छेड़छाड़ के मामले में 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है, कल किशोर को बाय न्यायालय में पेश किया जाएगा फिलहाल बच्ची स्वस्थ है। तुरसिंह डावर थाना प्रभारी कोतवाली झाबुआ Post navigation राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं महिला बाल विकास आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए अधिकारियों का सम्मान किया झाबुआ में सड़क सुरक्षा पखवाड़े की शुरुआत हुई, बाइक हेलमेट रैली निकाली