झाबुआ डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं महिला बाल विकास आयोग द्वारा जिले में 76% से अधिक मतदान व शांतिपूर्ण मतदान होने पर जिले के अधिकारी का कार्यालय में जाकर सम्मान किया गया। मानव अधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग शाखा झाबुआ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष Dr अशोक बलसोरा वरिष्ठ सदस्य पी ० डी० रायपुरिया प्रदेश उपाध्यक्ष एम ०एल ०फुल पगारे जिला संगठन मंत्री प्रदीप कुमार मांड्या महिला इकाई से इंदौर संभाग महासचिव सविता गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष चंपा सिंगोड़, जिला सचिव रेखा भटेवरा उपाध्यक्ष चेतना चौहान तहसील अध्यक्ष सकुंतला राठौर , दिनेश कोचरा आदि कार्यक्रम में मौजूदरहे। इस अवसर प्रभारी कलेक्टर मुजरलदा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रेखा राठौर मुख्य स्वास्थ चिकित्सा अधिकारी डाक्टर बीएस बघेल को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट सम्मानित किया गया। वही आगामी कार्य योजना पर भी सभी अधिकारियों को अवगत करवाया गया। जिस पर सभी ने संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रशंशा की ओर आगे भी सहयोग की बात कही । Post navigation थांदला में तेज आवाज में डीजे बजाना इन्हें पड़ गया भारी, हुई कार्यवाही … जिन लोगो ने कारसेवकों के रूप में अपना बलिदान दिया है वे हमारे आदर्श है: श्री आकाश चौहान