दीपेश प्रजापति, झाबुआ 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा पखवाड़े की शुरआत वर्ष 2024 के पहले दिन हुई। पखवाड़ा आगामी 15 जनवरी तक चलेगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ कर बाइक हेलमेट रैली रवाना की। हेलमेट रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ हुई। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Video-2024-01-01-at-7.04.50-PM.mp4 रैली में दो पहिया वाहनों पर पुलिस बल सवार होकर जिला कोर्ट के सामने होते हुए यातायात गार्डन पहुंचे, जहां समापन हुआ। इसके बाद यातायात पुलिस थाना झाबुआ द्वारा यातायात रथ को भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यातायात पुलिस द्वारा झाबुआ के नागरिकों से अपील की है कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। साथ ही पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाए यदि कोई बिना हेलमेट यात्रा करता पाया जाता है तो उसे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हेलमेट की चालानी कार्रवाई से बचने के साथ ही अपनी जान बचाने के लिए हेलमेट जरूर पहनें। Post navigation बॉल देने के बहाने किशोर ने बच्ची से की यौन हिंसा, पुलिस ने किया मामला दर्ज विधानसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर एसपी काे राष्ट्रीय गौरव रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया