रितेश गुप्ता, थांदला

तहसील पत्रकार संघ व आज़ाद भूमि परिवार के तत्वाधान एवं रोटरी क्लब मेघनगर के सौजन्य से 5 दिवसीय सम्पूर्ण बॉडी चेकअप (जांच) शिविर में 90 लोगो के ब्लड सेम्पल बम्बई लेबोरेटरी को भेजे गए थे । जिसकी जांच रिपोर्ट के निदान व परामर्श हेतु 5 मार्च को स्थानीय पुराने शासकीय चिकित्सालय में निदान शिविर आयोजित किया गया । बड़ोदा रिदम हार्ट चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा इस निदान शिविर में सभी को जांच रिपोर्ट देकर परामर्श दिया गया । शिविर में तन, मन व सेवा प्रदान करने पर रिदम हार्ट बड़ोदा के चिकित्सक, लेब टेक्नीशियनों व सेवा में समय प्रदान करने अन्य व्यक्तियों का तहसील पत्रकार संघ व आज़ाद भूमि परिवार द्वारा होटल पेट पूजा में सम्मान समारोह रखा जाकर डॉ मयूर जेसदिया, डॉ कार्तिक ओझा, डॉ किशोर पडवाल, संजय सतभाई, नितिन मोटवानी को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया । इस अवसर पर प्रतिवर्ष स्वास्थय शिविर में सहयोग प्रदान करने पर रोटरी क्लब अपना के सहायक गवर्नर भरतभाई मिस्त्री व अध्यक्ष महेश प्रजापत का भी सम्मान किया गया । चिकित्सा टीम के सदस्यो को प्रतीक चिन्ह भेंट किये गए ।
सम्मान समारोह में आज़ाद भूमि के संस्थापक व आयोजक कुन्दन अरोड़ा, पत्रकार संघ के अध्यक्ष मुकेश अहिरवार, वरिष्ठ पत्रकार व संपादक धर्मेंद्र पांचाल, राजेश वैद्य, हरीश पांचाल, दिनेश वैरागी, मनीष अहिरवार आदि ने अतिथियों का सम्मान किया । संचालन पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता राजेश वैद्य ने तथा आभार संपादक कुन्दन अरोड़ा ने व्यक्त किया ।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *