झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगड़वाला की रिपोर्ट- शुक्रवार को सुबह खरडूबड़ी में एक दुकान में आग लग गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान मालिक शंकर भटेवरा अपनी दुकान में बॉटल में पेट्रोल भरे रहे थे कि समीप ही एक दीपक जल रहा था तभी यह हादसा हो गया। पेट्रोल और का संपर्क होते ही बॉटल में पट्रोल भर रहे शंकर भटेवरा को आग ने अपनी चपेट में ले लिया लेकिन वे दौडक़र दुकान के बाहर तो इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें जलता देखकर तुरंत ही आग बुझाई। इस दौरान शंकरभटेवरा के कपड़े पूरी तरह झुलस गए लेकिन ग्रामीणों ने फटाफट उनके कपड़े उतार दिए जिससे वे गंभीर हालत में पहुंचने से बच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने दुकान भी पानी डालकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सतर्कता से दुकान समेत दुकान मालिक शंकर को भी ग्रामीणों ने बचा लिया जिसकी गांव में सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। Post navigation खरडूबड़ी में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां अतिथि शिक्षकों को रोजाना मिल रहे 85 रुपए, अतिथि शिक्षकों पर आर्थिक संकट गहराया, परिवार का गुजारा करना हुआ बेहद मुश्किल