झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगड़वाला की रिपोर्ट- खरडुबडी में हाईस्कूल में 26 जनवरी पर ध्वज फहराया प्रधान अधयपक जगदीश सोलंकी, ग्राम पंचायत पर सरपंच शांताबेन डामोर, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मानसिंग डामोर, आयुर्वेदिक चिकित्सा पर भी झंडावंदन किया गया, इसके बाद हाईस्कूल परिसर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम की प्रस्तुतियां बच्चों ने देकर ग्रामीणों में उत्साह व जोश भर दिया। इसके पश्चात ग्राम पंचायत भवन में ग्रामसभा रखी गई जिसमें सचिव करणसिंह चौहान ने उपस्थित ग्रामीणों को अपने घरों के आसपास स्वच्छता रखने व खुले में शौच नहीं जाने की समझाइश दी। इस दौरन मानसिंह डामोर, उपसरपंच पति श्यामलाल पंचाल, रमेश डामोर, सरपंच शांताबाई डामोर, प्रेमसिंह डामोर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौजूद रहकर अपने घरों के आसपास स्वच्छता रखने व खुले में शौच नहीं जाने का संकल्प लिया। Post navigation परवलिया में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर दिखा उल्लास, बच्चों ने दी प्रस्तुतियां बॉटल में पेट्रोल भरने के दौरान लगी आग