झाबुआ, हमारे प्रतिनिधिः जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरसिंह वसुनिया द्वारा ’गणतंत्र दिवस’’ पर बैंक भवन पीलीकोठी मे ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष वसुनिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजयसिंह कुर्मी द्वारा जिले के समस्त सम्माननीय अमानतदारों, ऋणी सदस्यों एवं ग्राहकों सहित जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। ध्वजारोहण कार्यक्रम में बैंक संचालक धापू वसुनिया सहित बैक के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। Post navigation मतदानदलों का द्वितीय प्रशिक्षण 28, 29, 30 एवं 31 जनवरी को भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण